राजस्थान में शख्स ने 23 वर्षीय प्रेमिका की हत्या कर रेता खुद का गला
जयपुर (राजस्थान) में 26-वर्षीय शख्स ने सोमवार को 23-वर्षीय प्रेमिका की कथित तौर पर धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी और फिर अपने गले को रेत लिया। बकौल पुलिस, दोनों के बीच काफी समय से प्रेम-प्रसंग चल रहा था और उनके परिवार शादी के लिए तैयार नहीं थे। बेहोशी की हालत में मिला शख्स अस्पताल में भर्ती है।
read more at हिन्दुस्तान


