राजस्थान में शख्स ने मायके में रह रही पत्नी को नोटिस भेजकर दिया तीन तलाक
जोधपुर (राजस्थान) में एक शख्स ने नोटिस भेजकर पत्नी को तीन तलाक दे दिया। पीड़िता के मुताबिक, जनवरी-2020 में निकाह होने के 2 माह बाद से ससुराल वाले उसे दहेज को लेकर ताने मारने लगे और सितंबर-2021 में मारपीट होने के बाद वह मायके में रहने लगी। बकौल पीड़िता, उसके पति ने नोटिस में तीन बार तलाक लिखा है।
read more at इंडिया टीवी


