Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

राजस्थान में शराब तस्करों को पकड़ने गई पुलिस टीम पर हुआ हमला, 1 पुलिसकर्मी का हाथ फ्रैक्चर

short by अनुज श्रीवास्तव / on Thursday, 5 October, 2023
धौलपुर (राजस्थान) में शराब तस्करों को पकड़ने गई पुलिस टीम पर आरोपियों व उनके परिजन ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया जिसमें एक पुलिसकर्मी के सिर पर चोट आई जबकि दूसरे का हाथ फ्रैक्चर हो गया। घटना के बाद भागने का प्रयास कर रहे कई आरोपियों व उनके परिजन को पुलिस ने पकड़ लिया। घायल पुलिसकर्मी अस्पताल में भर्ती हैं।