Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

राजस्थान में शादी के 10 दिन बाद लापता हुई नवविवाहिता, घर से गहने व नकदी भी गायब

short by अपर्णा कुमारी / on Sunday, 15 October, 2023
अजमेर (राजस्थान) में एक नवविवाहिता अपनी शादी के 10 दिन बाद अपने ससुराल से लापता हो गई जिसको लेकर गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। नवविवाहिता के जेठ ने बताया कि उसके भाई की पत्नी 12 अक्टूबर को बिना किसी को बताए कहीं चली गई और घर से सोने-चांदी के गहने व ₹30,000 नकदी भी गायब है।
read more at Public