Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

राजस्थान में शौच करने गए युवक पर 3 भालुओं ने किया हमला, चेहरा नोच-नोचकर किया लहूलुहान

short by अपर्णा कुमारी / on Tuesday, 7 November, 2023
उदयपुर (राजस्थान) के सायरा थाना क्षेत्र के जंगल में शौच करने गए एक युवक पर 3 भालुओं ने हमला कर दिया जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया है। युवक के पिता ने बताया कि भालुओं ने बेटे के चेहरे व शरीर को नोच-नोचकर लहूलुहान कर दिया। इस संबंध में वन विभाग के अधिकारियों को सूचना दी गई है।
read more at X