राजस्थान में सर्दी के मद्देनज़र किन ज़िलों के स्कूलों में बढ़ाई गई हैं छुट्टियां?
राजस्थान के कई ज़िलों में सर्दियों के मद्देनज़र स्कूलों में छुट्टियां बढ़ाई गईं हैं। जयपुर, अजमेर व सीकर ज़िले के सभी सरकारी व निजी स्कूलों में पहली से आठवीं तक शीतकालीन अवकाश 13 जनवरी तक बढ़ा दिया गया है। वहीं, झालावाड़ ज़िले के स्कूलों में 8 जनवरी और सवाई माधोपुर में 11 जनवरी तक के लिए छुट्टियां बढ़ाई गईं हैं।
read more at हिन्दुस्तान


