राजस्थान में साइड देने को लेकर हुए विवाद में 3 लोगों ने पीट-पीटकर की बिहार के युवक की हत्या
खैरथल ज़िले (राजस्थान) के भिवाड़ी इलाके में साइड देने को लेकर हुए विवाद में कार सवार 3 लोगों ने दिनदहाड़े एक युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी है। मृतक की पहचान समस्तीपुर (बिहार) निवासी अफसर अली (24 साल) के रूप में हुई है। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है और पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
read more at News18 हिंदी


