Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

राजस्थान में सीएम गहलोत के भाई की दुकान का चोरों ने तोड़ा ताला, बीजेपी ने दी प्रतिक्रिया

short by उमंग शुक्ला / on Saturday, 16 September, 2023
जोधपुर (राजस्थान) में शुक्रवार रात चोरों ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के भाई अग्रसेन गहलोत की दुकान के शटर का ताला तोड़ दिया। बकौल पुलिस, दुकान में कांच का गेट लगा होने से चोर अंदर नहीं घुस पाए। बीजेपी सांसद राज्यवर्धन राठौड़ ने ट्वीट किया, "सरकार अपने ही परिवार की रक्षा नहीं कर सकती...जनता इनसे क्या उम्मीद कर सकती है?"
read more at Public