Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

राजस्थान में सीएम भजनलाल के शपथ ग्रहण के 76 दिन बाद गहलोत ने खाली किया सीएम आवास

short by खुशी / on Friday, 1 March, 2024
राजस्थान में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के शपथ ग्रहण के करीब 76 दिन बाद पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मुख्यमंत्री आवास खाली कर दिया है। गहलोत शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास खाली कर आवंटित किए गए सिविल लाइंस स्थित आवास में शिफ्ट हो गए। सीएमओ के अधिकारियों ने बताया कि भजनलाल शर्मा होली के बाद मुख्यमंत्री आवास में शिफ्ट हो सकते हैं।