राजस्थान में स्वेच्छा से शादी करने वाले कपल्स को सुरक्षा देगी पुलिस, जारी किया हेल्पलाइन नंबर
राजस्थान में स्वेच्छा से शादी करने वाले बालिग युवक-युवतियों की सुरक्षा के लिए डीआईजी (आर्म्ड बटालियन) श्वेता धनखड़ को राज्य स्तरीय नोडल अधिकारी बनाया गया है। ऐसे कपल्स के लिए राज्य स्तरीय हेल्पलाइन नंबर 8764871150 जारी किया गया है। अजमेर, जयपुर, सीकर, बीकानेर, भरतपुर, पाली, कोटा, उदयपुर व बांसवाड़ा रेंज में भी मदद के लिए नंबर जारी किए गए हैं।
read more at हिन्दुस्तान


