राजस्थान में सड़क पर केक काट रहे लड़कों ने विरोध जताने पर युवक व उसके भाई-बहन को पीटा
जयपुर (राजस्थान) में सड़क पर बाइक खड़ी कर केक काट रहे करीब 10-15 लड़कों ने आपत्ति जता रहे शोभित नामक युवक व उसके भाई-बहन को पीट दिया है। बकौल रिपोर्ट्स, किनारे जाकर जन्मदिन मनाने को कहने पर लड़कों ने शोभित व उसके भाई का सिर फोड़ दिया और विरोध करने पर उसकी बहन को धक्का मारा। सभी लड़के फरार हैं।
read more at X (formerly Twitter)


