Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

राजस्थान में हवा भरते समय बस का टायर फटने से कई फीट उछलकर ज़मीन पर गिरा शख्स, हुई मौत

short by खुशी / on Tuesday, 20 February, 2024
अजमेर (राजस्थान) के किशनगढ़ में मंगलवार सुबह एक बस के टायर में हवा भरवाने के दौरान टायर फटने से एक शख्स की मौके पर ही मौत हो गई। सामने आए घटना के एक सीसीटीवी फुटेज में शख्स टायर फटने से कई फीट ऊपर उछलकर ज़मीन पर गिरता हुआ नज़र आया। मृतक की पहचान सीकर निवासी के रूप में हुई है।