राजस्थान में हार्डकोर अपराधियों की अब वीडियो कॉन्फ्रेंस के ज़रिए कोर्ट में होगी पेशी
राजस्थान सरकार ने हार्डकोर अपराधियों को वीडियो कॉन्फ्रेंस के ज़रिए अदालत में पेश करने का फैसला लिया है। दरअसल, बुधवार को भरतपुर में गैंगस्टर कुलदीप जघीना की विरोधी गैंग के बदमाशों ने 15 गोलियां मारकर हत्या कर दी थी। इस घटना के बाद प्रदेश की सभी सेंट्रल जेल समेत अन्य हाई सिक्योरिटी जेलों में सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
read more at हिन्दुस्तान


