Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

राजस्थान में हुई कॉन्स्टेबल की हत्या के मामले में सरकार ने ₹1.35 करोड़ मुआवज़े का किया एलान

short by उमंग शुक्ला / on Sunday, 10 March, 2024
सिरोही (राजस्थान) में शुक्रवार रात निरंजन सिंह नामक कॉन्स्टेबल की चाकू से गोदकर की गई हत्या के मामले में राज्य सरकार ने मृतक के परिवार के लिए ₹1.35 करोड़ के मुआवज़े का एलान किया है। वहीं, मृतक के एक आश्रित को सरकारी नौकरी भी दी जाएगी। परिवार को आवास व अन्य सुविधाओं के लिए ₹20 लाख दिए जाएंगे।
read more at भाषा