Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

राजस्थान में ₹35 लाख से भरा एटीएम उखाड़ कर ले गए बदमाश

short by अनुज श्रीवास्तव / on Sunday, 3 September, 2023
भरतपुर (राजस्थान) में शनिवार रात कुछ बदमाशों ने एसबीआई के एक एटीएम को रस्सी से बांधकर उखाड़ा और उसे साथ ले गए। बकौल रिपोर्ट्स, एटीएम में ₹35 लाख कैश था और बदमाश एटीएम में लगे सीसीटीवी कैमरे को भी उखाड़कर अपने साथ ले गए हैं। पुलिस बदमाशों की पहचान के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है।