राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी करेगी केकेआर, वेंकटेश अय्यर हुए ड्रॉप
केकेआर के कप्तान श्रेयस अय्यर ने सोमवार को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी करने का फैसला किया। केकेआर ने वेंकटेश अय्यर को ड्रॉप किया है और अपने पिछले प्लेइंग इलेवन में 2 बदलाव करते हुए अनुकूल रॉय और शिवम मावी को शामिल किया है। राजस्थान रॉयल्स ने 1 बदलाव करते हुए करुण नायर को शामिल किया है।
read more at IPLT20


