राजस्थान विधानसभा में आज कौन-कौनसे बिल हुए पास?
राजस्थान विधानसभा की कार्यवाही बुधवार को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दी गई। बुधवार को विधानसभा में राजस्थान विद्युत (शुल्क) विधेयक 2023 और महात्मा गांधी दिव्यांग विश्वविद्यालय जोधपुर विधेयक 2023 पारित हुए। साथ ही राजस्थान राज्य कृषक ऋण राहत आयोग विधेयक 2023, राजस्थान अभिधृति (संशोधन) विधेयक 2023 और नाथद्वारा मंदिर (संशोधन) विधेयक 2023 भी बुधवार को पारित हुए।
read more at राजस्थान सरकार


