राजस्थान विधानसभा सत्र हुआ शुरू, आरपीएससी भंग करने की मांग को लेकर बेनीवाल ने किया हंगामा
राजस्थान में नवगठित विधानसभा के पहले सत्र की कार्यवाही शुक्रवार को राज्यपाल कलराज मिश्र के अभिभाषण के साथ शुरू हुई। अभिभाषण शुरू होते ही आरएलपी विधायक हनुमान बेनीवाल ने राजस्थान लोक सेवा आयोग (आरपीएससी) को भंग करने की मांग करते हुए सदन में हंगामा किया। राज्यपाल के अभिभाषण के बाद सदन की कार्यवाही दोपहर 12:25 बजे तक स्थगित की गई।
read more at X (formerly Twitter)


