राजस्थान सरकार ने 7 आईएएस अधिकारियों के किए तबादले, सूची आई सामने
राजस्थान सरकार ने गुरुवार रात 7 आईएएस अधिकारियों के तबादले कर दिए जिसकी सूची सामने आई है। इनमें मुख्यमंत्री के संयुक्त सचिव हनुमानमल ढाका को राजफैड का प्रबंध निदेशक और आबकारी आयुक्त कुमार पाल गौतम को राजस्थान हाउसिंग बोर्ड का आयुक्त बनाया गया है। वहीं, शाहपुरा की कलेक्टर डॉ. मंजू को ऊर्जा विभाग में संयुक्त सचिव की ज़िम्मेदारी मिली है।
read more at News18 हिंदी


