राजस्थान सीएम के जॉइंट सेक्रेटरी सहित 16 आरएएस अधिकारी हुए प्रमोट, बने आईएएस अफसर
राजस्थान के 16 आरएएस अधिकारी प्रमोट होकर आईएएस अफसर बन गए हैं। इनमें मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के जॉइंट सेक्रेटरी हनुमान मल ढाका और स्वास्थ्य मंत्री परसादीलाल मीणा के स्पेशल असिस्टेंट बचनेश अग्रवाल भी शामिल हैं। मेयर और कांग्रेस पार्षदों के साथ टकराव के कारण विवादों में आए जयपुर नगर निगम (हेरिटेज) के अतिरिक्त कमिश्नर राजेंद्र वर्मा भी आईएएस बने हैं।
read more at News18 हिंदी


