Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

राजस्थान सीएम ने आईटी प्रशिक्षित कॉन्स्टेबल के कुल 918 पदों के सृजन को दी मंज़ूरी

short by आयुषी श्रीवास्तव / on Friday, 7 July, 2023
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रदेश के 918 पुलिस थानों में आईटी प्रशिक्षित कॉन्स्टेबल के 918 पद (प्रत्येक थाने में एक-एक पद) सृजित करने के प्रस्ताव को मंज़ूरी दी है। इसके अलावा रूपावास (भरतपुर), फागी (दूदू), नांगल राजावतान (दौसा), शिवगंज (सिरोही) व चित्तौड़गढ़ ग्रामीण में नवीन उप-पुलिस अधीक्षक कार्यालय और अलवर के बहरोड़ में सदर पुलिस थाना खोला जाएगा।