Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

राजस्थान स्टेट ओपन स्कूल ने 10वीं व 12वीं कक्षा का रिज़ल्ट किया जारी

short by खुशी / on Thursday, 15 February, 2024
राजस्थान के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने गुरुवार को राजस्थान स्टेट ओपन स्कूल के अक्टूबर-नवंबर 2023 सेशन के 10वीं व 12वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम जारी किया। अधिकारियों ने बताया कि 10वीं में 60.79% और 12वीं में 62.29% छात्र उत्तीर्ण हुए। शिक्षा मंत्री ने 10वीं में पहला स्थान हासिल करने वाली डिंपल खटीक नामक छात्रा को फोन कर बधाई दी।