राजस्थान हाईकोर्ट ने जयपुर हेरिटेज की मेयर मुनेश गुर्जर के निलंबन पर लगाई रोक
राजस्थान हाईकोर्ट ने जयपुर हेरिटेज नगर निगम की मेयर मुनेश गुर्जर के निलंबन पर रोक लगा दी है। बकौल कोर्ट, सरकार बिना प्राथमिक जांच किए मेयर को निलंबित नहीं कर सकती। गौरतलब है, मुनेश के पति सुशील गुर्जर को कथित तौर पर ₹2 लाख की रिश्वत लेते हुए पकड़ा गया था जिसके बाद उन्हें निलंबित कर दिया गया था।
read more at हिन्दुस्तान


