राजामौली ने जीता न्यूयॉर्क फिल्म क्रिटिक्स सर्कल में सर्वश्रेष्ठ निर्देशक का पुरस्कार
फिल्ममेकर एस.एस. राजामौली ने शुक्रवार को न्यूयॉर्क फिल्म क्रिटिक्स सर्कल अवॉर्ड्स में 'आरआरआर' के लिए सर्वश्रेष्ठ निर्देशक का पुरस्कार जीता। 1935 में स्थापित न्यूयॉर्क फिल्म क्रिटिक्स सर्कल को अमेरिका में सबसे पुराना आलोचकों का समूह कहा जाता है। इसको लेकर 'आरआरआर' के मेकर्स ने कहा, "हम कितने खुश और गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं, यह शब्दों में नहीं बता सकते।"


