राजीव को कभी बेटी ज़ियाना से मिलने से नहीं रोका है, वह एक बार भी उससे मिलने नहीं आए: चारू
अभिनेत्री चारू असोपा ने अपने यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो शेयर कर बताया है कि अलग हो चुके पति राजीव सेन बेटी ज़ियाना से मिलने नहीं आते हैं। उन्होंने कहा, "मैंने कभी उनको बेटी से मिलने से नहीं रोका है। रिश्ता मेरा और उनका टूटा है, ज़ियाना का उसके पिता, दादा-दादी के साथ पहले जैसा ही रिश्ता है।"


