Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

राजीव गांधी हत्याकांड की जांच के लिए गठित 24 साल पुरानी एजेंसी को केंद्र ने भंग किया

short by शिव / on Tuesday, 18 October, 2022
केंद्र सरकार ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की हत्या में साज़िश की जांच करने के लिए गठित 24 साल पुरानी बहु-विषयक निगरानी एजेंसी को खत्म कर दिया है। सीबीआई के तहत काम कर रही इस एजेंसी में कई केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों के अधिकारी शामिल थे। इस एजेंसी का गठन 1998 में एम.सी. जैन आयोग की सिफारिश पर किया गया था।
read more at भाषा