राजीव गांधी हत्याकांड के दोषी को रिहा करने का एससी का फैसला दुर्भाग्यपूर्ण: कांग्रेस
सुप्रीम कोर्ट द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी हत्याकांड के दोषियों में से एक ए.जी. पेरारिवलन को रिहा करने के आदेश को कांग्रेस महासचिव रणदीप सुरजेवाला ने दुर्भाग्यपूर्ण बताया है। उन्होंने कहा, "मोदी जी, कांग्रेस और बीजेपी छोड़िए! क्या यही आपका राष्ट्रवाद है?" बकौल सुरजेवाला, आज देश के लिए दुखद दिन है। राजीव कांग्रेस के नेता नहीं देश के पीएम थे।
read more at हिन्दुस्तान


