राजू श्रीवास्तव की बेटी को मिल चुका है वीरता पुरस्कार, पीएम मनमोहन सिंह ने किया था सम्मानित
दिवंगत कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव की बेटी अंतरा श्रीवास्तव को 2006 में तत्कालीन प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने राष्ट्रीय वीरता पुरस्कार से सम्मानित किया था। उस वक्त 12 साल की अंतरा ने बंदूकधारी चोरों को अपने घर में घुसने से रोका था और अपनी मां की जान बचाई थी। बुधवार को 58 वर्ष की उम्र में राजू श्रीवास्तव का निधन हो गया।
read more at Hindustan Times


