राज्यसभा में कल पेश होगा दिल्ली विधेयक, 'आप' व कांग्रेस ने सांसदों के लिए जारी किया व्हिप
कांग्रेस और 'आप' ने रविवार को अपने राज्यसभा सांसदों के लिए व्हिप जारी किया। 'आप' ने अपने राज्यसभा सांसदों को 07-08 अगस्त और कांग्रेस ने 07 अगस्त को संसद में उपस्थित रहने को कहा है। गौरतलब है कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 7 अगस्त (सोमवार) को राज्यसभा में दिल्ली सरकार (संशोधन) विधेयक 2023 पेश करेंगे।
read more at लेटेस्टली


