Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

राज्यसभा में पास हुआ डिजिटल पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन बिल 2023

short by गुंजन कुमार गोस्वामी / on Wednesday, 9 August, 2023
डिजिटल पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन बिल, 2023 बुधवार को राज्यसभा में ध्वनि मत से पारित हो गया। राज्यसभा में इस बिल को केंद्रीय आईटी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने पेश किया था। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा बिल पर हस्ताक्षर किए जाने के बाद यह कानून का रूप ले लेगा। बिल में डेटा उल्लंघन पर ₹250 करोड़ तक के जुर्माने का प्रावधान है।