Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

राज्यसभा से भी पास हुआ राज्यों व यूटी को अपनी ओबीसी सूची बनाने की शक्ति देने वाला बिल

short by Gunjan Goswami / on Wednesday, 11 August 2021
राज्यसभा ने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को अपनी ओबीसी सूची बनाने की शक्ति देने के लिए संविधान के 127वें संशोधन विधेयक-2021 को बुधवार को पारित कर दिया। लोकसभा से यह विधेयक मंगलवार को पारित हुआ था। सोमवार को सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री वीरेंद्र कुमार द्वारा पेश किया गया यह विधेयक दोनों सदनों में निर्विरोध पारित किया गया।
read more at Twitter