राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों के पास कोविड-19 वैक्सीन की 19.91 करोड़ डोज़ मौजूद: केंद्र
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने शनिवार को बताया कि वर्तमान में राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों के पास कोविड-19 वैक्सीन की 19.91 करोड़ से अधिक अप्रयुक्त डोज़ उपलब्ध हैं। बकौल स्वास्थ्य मंत्रालय, भारत सरकार अब तक राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों को 192.43 करोड़ से अधिक वैक्सीन की खुराकें दे चुकी है। देश में कोविड-19 वैक्सीन की 1,87,46,72,536 डोज़ लगाई जा चुकी हैं।
read more at PIB


