राज्यपाल ने बंगाल विधानसभा का सत्र किया स्थगित, टीएमसी ने बताया अभूतपूर्व घटना
पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने शनिवार को संविधान की धारा 174 के तहत राज्य के विधानसभा का सत्र अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया। इस संबंध में राज्यपाल ने एक आदेश भी जारी किया है। वहीं, सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस ने राज्यपाल के इस आदेश और उनके इस कदम को असंवैधानिक बताते हुए एक अभूतपूर्व घटना करार दिया है।
read more at ABP न्यूज़


