रानी कमलापति स्टेशन से जारी हुआ पहला टिकट, रेलवे ने शेयर की तस्वीर
भारतीय रेलवे ने मध्य प्रदेश के भोपाल में पुनर्विकसित रानी कमलापति स्टेशन से जारी हुए पहले टिकट की तस्वीर बुधवार को ट्विटर पर शेयर करते हुए शुभकामनाएं दीं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को रानी कमलापति स्टेशन का उद्घाटन किया था जिसमें हवाई अड्डे जैसी सुविधाएं हैं। इससे पहले इस स्टेशन का नाम हबीबगंज रेलवे स्टेशन था।
read more at abp न्यूज़


