राम मंदिर का काम कई वर्षों तक लटकाया गया, 22 जनवरी से अपने घर में रहेंगे रामलला: शाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा है कि कई वर्षों तक राम मंदिर का मामला अदालत में लटकाया गया। उन्होंने कहा, "भगवान राम के जन्मस्थान को नष्ट कर दिया गया था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सारे रास्ते खुल गए...22-जनवरी से रामलला अपने घर में रहेंगे।" राम मंदिर (अयोध्या) में रामलला का प्राण प्रतिष्ठा समारोह 22-जनवरी को होगा।
read more at ABP न्यूज़


