Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

राम मंदिर को लेकर बोले लालकृष्ण आडवाणी, कहा- मंदिर बनना नियति ने तय किया था

short by चंद्रमणि झा / on Friday, 12 January, 2024
बीजेपी के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी ने राम मंदिर को लेकर पत्रिका 'राष्ट्रधर्म' से कहा है, "नियति ने तय कर लिया था कि राम मंदिर अवश्य बनेगा।" उन्होंने कहा, "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जब मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्‍ठा करेंगे...तब वह भारत के हर नागरिक का प्रतिनिधित्‍व करेंगे।" बकौल आडवाणी, अयोध्या में मंदिर का निर्माण सपने पूरे होने जैसा है।