Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

राम मंदिर में स्थापना के लिए रामलला की मूर्ति 15 दिसंबर तक बनकर होगी तैयार: ट्रस्ट

short by अनुज श्रीवास्तव / on Thursday, 7 December, 2023
श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के मुताबिक, अयोध्या (उत्तर प्रदेश) के राम मंदिर के गर्भगृह में स्थापित करने के लिए रामलला की मूर्ति 15 दिसंबर तक बनकर तैयार हो जाएगी। ट्रस्ट के अनुसार, भगवान राम के बालस्वरूप की 3 मूर्तियां बनवाई जा रही हैं जिन्हें कर्नाटक व राजस्थान के कारीगर बना रहे हैं। बकौल ट्रस्ट, मूर्तियां 90% तैयार हैं।