Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

राम सेतु को राष्ट्रीय धरोहर घोषित करने की याचिका पर 4 सप्ताह में जवाब दे केंद्र: एससी

short by आकांक्षा भारद्वाज / on Thursday, 10 November, 2022
सुप्रीम कोर्ट (एससी) ने राम सेतु को राष्ट्रीय धरोहर घोषित कर संरक्षण देने की मांग वाली याचिका पर गुरुवार को केंद्र सरकार को 4 सप्ताह के भीतर जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया है। दरअसल, केंद्र ने इस याचिका पर एक बार फिर और वक्त मांगा था। इसको लेकर एससी ने केंद्र से कहा, "आप पीछे क्यों हट रहे हैं?"