रामनवमी पर छात्रों द्वारा हवन का विरोध करने से शुरू हुआ था विवाद: जेएनयू प्रशासन
जेएनयू प्रशासन ने कहा है कि रामनवमी के दिन एबीवीपी और वामपंथी छात्रों के बीच झगड़े की शुरुआत कावेरी हॉस्टल में हवन आयोजित करने पर आपत्ति के साथ हुई थी। गौरतलब है, एबीवीपी ने वामपंथी छात्रों पर पूजा करने से रोकने का आरोप लगाया था। वहीं, वामपंथी छात्रों का आरोप था कि एबीवीपी छात्रों ने उन्हें नॉन-वेज खाने से रोका।


