रामलला आज से धारण करेंगे सूती वस्त्र, जारी की गई तस्वीर
श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट (अयोध्या) ने बताया है कि ग्रीष्म ऋतु के आने और बढ़ते तापमान के चलते रामलला शनिवार से सूती वस्त्र धारण करेंगे। ट्रस्ट ने रामलला की तस्वीर शेयर कर लिखा, "प्रभु द्वारा धारण किए गए वस्त्र हस्तनिर्मित सूती मलमल से बने हैं...इसे प्राकृतिक नील से रंगा गया है और गोटा फूलों से सजाया गया है।"
read more at NewsBytes हिन्दी


