रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के मद्देनज़र राजस्थान में सजने वाले टॉप 100 मंदिरों को मिलेगा अवॉर्ड
अयोध्या (यूपी) में होने वाले रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के समारोह के मद्देनज़र राजस्थान के मंदिरों में विशेष सजावट, सफाई, रोशनी और अन्य कई कार्यक्रम किए जाएंगे। इस दौरान मंदिर की श्रेष्ठ सजावट करने वाली 100 मंदिर समितियों को अवॉर्ड मिलेगा और इसके लिए उन्हें 21 जनवरी तक राजस्थान देवस्थान विभाग की वेबसाइट पर मंदिर के फोटो अपलोड करने होंगे।
read more at राजस्थान सरकार


