रामलला की प्राण प्रतिष्ठा पूरी होने पर महाराष्ट्र के कारसेवक ने 32 साल बाद पहनी चप्पल
राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा पूरी होने के बाद सोमवार को महाराष्ट्र के जलगांव निवासी 60 वर्षीय कारसेवक ने 32 साल बाद पहली बार चप्पल पहनी। महाराष्ट्र के मंत्री गिरीश महाजन ने एक कार्यक्रम में उन्हें चप्पल भेंट की। कारसेवक ने बताया कि उन्होंने 1992 में मंदिर बनने तक जूते-चप्पल नहीं पहनने की कसम खाई थी।
read more at दिप्रिंट


