रामलला की प्राण प्रतिष्ठा समारोह के दिन नासिक में महाआरती करेगी पार्टी: उद्धव
शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने बताया है कि रामलला की प्राण प्रतिष्ठा समारोह के दिन उनकी पार्टी नासिक (महाराष्ट्र) में महाआरती करेगी। उन्होंने कहा, "23 जनवरी को बाला साहब की जयंती है...लेकिन समारोह को देखते हुए 22 जनवरी को महाआरती होगी।" बकौल उद्धव, वह इसमें नहीं पड़ेंगे कि समारोह के लिए किसे न्योता दिया गया है और किसे नहीं।
read more at ABP न्यूज़


