Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

रामलला के लिए अयोध्या में लगाया गया 21 किलो चांदी का झूला, ट्रस्ट ने शेयर की तस्वीर

short by वेद प्रकाश शर्मा / on Thursday, 12 August 2021
श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने गुरुवार को बताया कि श्रावण झूला उत्सव के मौके पर भगवान श्री रामलला को 21 किलोग्राम चांदी का झूला समर्पित किया गया है। ट्रस्ट ने झूले की तस्वीर शेयर कर बताया कि इस उत्सव की परंपरा है कि श्रावण शुक्ल तृतीया से पूर्णिमा तक भगवान श्री राम झूले पर दर्शन देते हैं।