रायपुर एयरपोर्ट पर दुर्घटनाग्रस्त हुआ छत्तीसगढ़ सरकार का हेलीकॉप्टर; 2 पायलटों की मौत
पुलिस अधिकारियों ने बताया है कि छत्तीसगढ़ सरकार का एक हेलीकॉप्टर गुरुवार को रायपुर एयरपोर्ट पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ट्वीट किया, "हादसे में हमारे दोनों पायलट कैप्टन पंडा और कैप्टन श्रीवास्तव का दुखद निधन हो गया है।" उन्होंने लिखा, "इस दुख की घड़ी में ईश्वर उनके परिवारजनों को संबल एवं दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करे।"
read more at ABP न्यूज़


