रायबरेली में राहुल गांधी की होगी अमेठी से भी बड़ी पराजय: यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद
यूपी के उप-मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के रायबरेली से लोकसभा चुनाव-2024 लड़ने को लेकर शुक्रवार को कहा, "रायबरेली में उनकी अमेठी से भी बड़ी पराजय होने जा रही है।" उन्होंने कहा, "मैंने कहा था कि राहुल और गांधी परिवार का अमेठी-रायबरेली से लोकसभा चुनाव लड़ने का साहस नहीं हो रहा लेकिन किसी ने समझाया होगा।"
read more at X


