राशन कार्ड धारक दोपहिया चालकों को मिलेगी पेट्रोल पर ₹25/लीटर की छूट: झारखंड सीएमओ
झारखंड के मुख्यमंत्री कार्यालय ने 26 जनवरी से दोपहिया चालकों के लिए लागू होने जा रही पेट्रोल पर ₹25/लीटर की छूट को लेकर बताया है कि गरीब राशन कार्ड धारकों को ये छूट मिलेगी। बकौल सीएमओ, ऐसे राशन कार्ड धारक अगर अपने दोपहिया वाहन में पेट्रोल भरवाएंगे तो ₹25/लीटर की दर से राशि उनके बैंक खाते में ट्रांसफर की जाएगी।
read more at हिन्दुस्तान


