Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

राष्ट्रपति के हेलीकॉप्टर के साथ तस्वीरें लेने पर ओडिशा में फार्मासिस्ट को किया गया सस्पेंड

short by आशीष रंजन / on Monday, 8 May 2023
ओडिशा में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के हेलीकॉप्टर के साथ तस्वीरें लेकर फेसबुक पर अपलोड करने के कारण एक फार्मासिस्ट को निलंबित कर दिया गया है। दरअसल, 5 मई को राष्ट्रपति के सिमिलीपाल नैशनल पार्क भ्रमण के दौरान उनके चिकित्सा दल में शख्स को तैनात किया गया था। बकौल फार्मासिस्ट, इस यादगार पल को सहेजने के लिए तस्वीरें ली थीं।