Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

राष्ट्रपति कोविंद व पीएम मोदी ने देशवासियों को दी बैसाखी, बिहू, उड़िया नववर्ष की बधाई

short by अक्षत मित्तल / on Thursday, 14 April 2022
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को देशवासियों को बैसाखी, बिहू, उड़िया नववर्ष और पुथांडु की बधाई दी। राष्ट्रपति ने ट्वीट किया, "देश के अलग-अलग क्षेत्रों में विभिन्‍न तौर-तरीकों से मनाए जाने वाले ये त्‍योहार हमारी विविधता और बहुलता को दर्शाते हैं।" बकौल राष्ट्रपति, "मेरी मंगल कामना है कि ये पर्व सभी के जीवन में खुशहाली लाएं।"
read more at ANI