राष्ट्रपति चुनाव में बीजेपी नीत एनडीए की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू का समर्थन करेगी टीडीपी
टीडीपी प्रमुख व आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने कहा है कि उनकी पार्टी आगामी राष्ट्रपति चुनाव में बीजेपी नीत एनडीए की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू का समर्थन करेगी। बकौल नायडू, मुर्मू को पहली आदिवासी महिला राष्ट्रपति बनते देखना अद्भुत होगा। इससे पहले आंध्र प्रदेश में सत्तारूढ़ वाईएसआरसी पार्टी ने मुर्मू को समर्थन देने की घोषणा की थी।
read more at जनसत्ता


